भाजपा नेता के घर की चोरों ने की सफाई

धनबाद। शहर के विनोद नगर स्थित भाजपा नेता उदय सिंह के घर का ताला तोड़ रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के माल उड़ा लिए। उदय सिंह सपरिवार दिल्ली गए हुए हैं। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार को पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। गृहस्वामी उदय सिंह दस दिन पूर्व परिवार के साथ दिल्ली गए। घर में ताला लगा था। इस बीच माैके का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृह स्वामी को दी। सोमवार की सुबह उदय सिंह परिवार के साथ धनबाद पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गृहस्वामी के अनुसार चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे थे और ऑलमारी का लॉकर तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद और तकरीबन आठ लाख के जेवरात की चोरी की। शिकायत प्राप्त होने के बाद सोमवार को धनबाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। खोजी कुत्ता लाकर उदय सिंह के घर में घुमाया गया। कुत्ता उदय सिंह के घर से विनोद नगर रेलवे लाइन तक जाता और फिर घूमकर घर में आ जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *