प्रियंका गांधी से अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी

ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। रविवार को कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाकर जब प्रियंका गांधी सेवानिवृत्त आइपीएस की बीमार पत्नी से मिलने जा रही थी, तो पुलिस ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बौखलाहट में इस हद तक गिर गई है कि वो कांग्रेस के नेताओं पर हमला करने तक की हरकतें कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा देश के मूल मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए सिर्फ हिन्दू, मुसलमान, पाकिस्तान कर भारत को बांटने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *