बंशीधर भगत बने उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से इस पद पर चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके की घोषणा की। उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद की दौड़ में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत  पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। आपको बता दें कि भगत धार्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वह ऊंचापुल ग्रामीण रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे और रामलीला मंचन में राजा दशरथ के पात्र का अभिनय करते हैं। पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने किसान आंदोलन से अपने सियासी सफर की शुरुआत की। वे 1975 में जनसंघ से जुड़े और फिर उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उत्तरप्रदेश और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य और राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *