दोषी विनय शर्मा ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली:- निर्भया मामले के दोषी विनय शर्मा ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की है। विनय द्वारा उठाए गए इस कदम से हड़कंप मच गया है। दरअसल, निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी में तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह का दावा है कि बुधवार सुबह उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया। जेल महानिदेशक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। मौत का फरमान जारी होने क बाद तिहाड़ जेल में बंद निर्भया का दोषी विनय काफी बेचैन है। उसकी नींद उड़ी हुई है और वह अक्सर अपने बैरेक  में चहलकदमी करता रहता है। उसकी हालत देख कर जेल अधिकारी लगातार उसकी काउंसलिंग करवा रहे है। जेल अधिकारियों का कहना है कि वो थोड़ा बेचैन है, लेकिन जेल में उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *