भगवा पार्टी के नए भाग्य विधाता बने जेपी नड्डा

जेपी नड्डा को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नड्डा का चयन निर्विरोध हुआ है। नड्डा के नाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने किया। जेपी नड्डा ने अमित शाह की जगह ली। आज सुबह ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए प्रकियाएं शुरू की गई थी। अब तक जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।  मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया। नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में उनका अभिनंदन करेंगे और फिर दोनों नेता भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *