महिला दलाल ने भेजी कॉल गर्ल का फोटो, वो निकली उसी ग्राहक कि पत्नी, जानिये

काशीपुर, उत्तराखंड के काशीपुर जनपद में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है,जिसमें पति ने पत्नी की करतूत उजगार करने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया कि वह अब चर्चा में आ गया।

दरअसल पत्नी की काली करतूत उजागर करने के लिए एक पति ने एक अनोखा रास्ता अपनाया। उसने महिला दलाल के जरिए एक कॉलगर्ल को बुक किया और उस महिला दलाल ने उस व्यक्ति के मोबाइल पर कुछ खूबसूरत लड़कियों के फोटो भेजी और उनमें से एक लड़की पसंद करने को कहा, जो तय रकम मिलने पर उसके बताये गए जगह पर उसके साथ हम बिस्तर होने के लिए जानी थी। फिर उस व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी कि फ़ोटो जानबूझकर पसंद करके महिला दलाल के पास रिप्लाई किया। पति-पत्नी का बेडरुम में आमना-सामना होने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। उन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।उत्तराखंड के काशीपुर में आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह दिनेशपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। लेकिन पुलिस का कहना है कि विवाह के बाद आरोपी महिला अधिकतर समय अपने मायके काशीपुर में ही रहती थी। इस युवती की काशीपुर निवासी एक सहेली भी है। बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दे दी। सहेली ने उसके पति को बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से उसकी पत्नी कॉलगर्ल का काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को उपलब्ध कराया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क साधा।

पुलिस के मुताबिक दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भी भेजे। इनमें उसकी पत्नी का फोटो भी था। पति ने तत्काल दलाल महिला से अपनी ही पत्नी को कॉलगर्ल के लिए बुक कर लिया। तय समय के मुताबिक आरोपी महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। जैसे ही बेडरुम में युवक की पत्नी कॉलगर्ल के रुप में आई दोनों के बीच मारपीट हो गई। कॉलगर्ल का धंधा करने वाली महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ अनैतिक धंधा करने की शिकायत दर्ज कराई है। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *