पार्टी के कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत: बंशीधर

देहरादून। पार्टी कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं, यह कार्यकर्ताओं के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है। प्रदेश भाजपा को मिल-जुलकर आगे बढ़ाना ही लक्ष्य रहेगा। 

कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं दीं। कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से इंदिरा नगर स्थित एक होटल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां बंशीधर भगत ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, पद भी आता-जाता है पर जो प्यार कार्यकर्ताओं से मिलता है, वह सदैव काम आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *