कांग्रेस पार्टी डूबती हुई जहाजः सतपाल महाराज

देहरादून। चौबट्टाखाल विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कांग्रेस व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व हरीश रावत डूबते हुए जहाज की भांति हैं। उत्तराखंड की जनता इस डूबते हुए जहाज की सवारी नही करना चाहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने कभी भी आम जनता के हित के लिए कोई भी विकास कार्य नही किये हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर सिर्फ वोट मांगने की राजनीति की है, और आज आम व गरीब जनता को इस बात की भनक लग चुकी है, यही वजह है कि, आज कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि, मुख्यमंत्री हमेशा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की बात करते हैं, जबकि वह खुद किच्छा व हरिद्वार विस के मैदानी क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इतना असहाय महसूस कर रहे हैं कि, अब वे 1 नहीं बल्कि 2 विधान सभाओं से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हरीश रावत की सरकार में उत्तराखंड में सिर्फ भ्रष्टाचार ही फैला है, जिस कारण आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड का माहौल बन चुका है, और आज कांग्रेस पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता अपनी करनी का फल भोग रहे हैं। महाराज ने कहा कि, भाजपा के प्रत्याशी हमेशा विकास की राजनीति करते हैं, गांव हो या शहर भाजपा ने हमेशा जनहित को ध्यान में रखते हुए जनता का साथ दिया है, साथ ही भाजपा ने चहंुमखी विकास किया है। अंत में उन्होंने लोगों की ओर से मिल रहे समर्थन के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *