एप्स के लॉन्च के साथ हुआ ‘डिजिटल आइडिया‘ का जन्म

-आइडिया म्यूजिक लाउंज, आइडिया मूवी क्लब और आइडिया गेम स्पार्क साथ मिलकर डिजिटल एन्टरटेनमेंट पेशकश की एक सर्वश्रेष्ठ रेंज बनाते हैं

देहरादून। देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक, आइडिया सेलुलर ने आज 3 नये आकर्षक एप्लीकेशंस के लॉन्च के साथ डिजिटल दुनिया में अपने प्रवेश की घोषणा की है। यह 3 एप्स हैं – आइडिया म्यूजिक लाउंज, आइडिया मूवी क्लब और आइडिया गेम स्पार्क। यह नई पेशकश ‘डिजिटल आइडिया‘ को जन्म देती हैं। इंटीग्रेटेड डिजिटल एप्स की यह नई श्रृंखला लगभग 200 मिलियन आइडिया ग्राहकों के लिए एन्टरटेनमेंट कंटेंट की सर्वश्रेष्ठ रेंज प्रस्तुत करती है। इन 3 आईडिया एन्टरटेनमेंट एप्स को आइडिया सेलुलर के प्रबंध निदेशक, श्री हिमांशु कपानिया द्वारा मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप एवं आइडिया सेलुलर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा पार्टनर्स भी मौजूद थे। यह डिजिटल कंटेंट एप्लीकेशंस आइडिया के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए वन-स्टॉप एन्टरटेनमेंट गंतव्य के तौर पर सेवायें प्रदान करेंगी। उन्हें लोकप्रिय एवं प्रीमियम कंटेंट के विशाल संग्रह तक पहुंच प्रदान की जायेगी। इसमें हिंदी, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय कंटेंट का समृद्ध संकलन शामिल होगा। इस अवसर पर हिमांशु कपानिया, प्रबंध निदेशक, आइडिया सेलुलर ने कहा, ‘‘देश में विश्वस्तरीय वायरलैस ब्रॉडबैण्ड नेटवर्क का निर्माण करने में उल्लेखनीय निवेश करने के बाद, आइडिया ने अपनी सेवाओं के पोर्टफोलियो का विस्तार करने का फैसला किया है। ‘डिजिटल इंडिया’ के जन्म के बाद कंपनी लगातार बढ़ रहे मोबाइल उपभोक्ताओं की जरूरतों की पूर्ति करने के लिए खुद को तैयार कर रही है, जो कि अपनी मोबाइल डिवाइसेस पर कंटेंट की खपत करते हैं। हमारा डिजिटल इंडिया का विज़न डिस्रप्शन के बजाय ‘डिजिटल समावेशन‘ की अवधारणा पर आधारित है, जो आइडिया में बदलने वाले ग्राहकों के लिए प्राकृतिक है। हमें पक्का भरोसा है कि नया ‘डिजिटल आइडिया‘ नए डिजिटल भारत को आकार देने में एक महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदानकर्ता होगा।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *