शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी

Dehradun: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका कौल ढौंडियाल जल्द ही सेना की वर्दी में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही सीडीएस, एनडीए की तरह सेना में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम(डब्लूईएस) की परीक्षा दी थी। जिसे उन्होंने उतीर्ण कर लिया है।

मौजूदा समय में नीतिका टाटा कंसल्टेंसी में सेवारत हैं। महान शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने पति की शहादत के बाद सेना में भर्ती होकर अपने पति के अधूरे सपने को साकार करने की ठानी। जिसके बाद उन्होंने परीक्षा उतीर्ण करने के लिए जी तोड़ महनत की। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक मेहनत, मजबूत इरादों के बल पर ही वह अब सेना की वर्दी में नजर आने वाली हैं। हालांकि सेना का हिस्सा बनने के बाद वह अब मीडिया को कोई बयान नहीं दे सकती हैं। बावजूद परिवार के लोग बहुत खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *