कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। लखनऊ स्थित केजीएमयू से आई रिपोर्ट में देर रात इसकी पुष्टि हुई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 30 हो गई है।
पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के गांव हररायपुर निवासी एक महिला (45 वर्ष) 20 मॉर्च को सऊदी अरब से 37 यात्रियों के साथ लौटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 37 लोगो की स्क्रीनिंग की थी। स्क्रीनिंग में एक महिला को संदिग्ध पाते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस मामले की पुष्टि की है। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।