देश में पहली बार एक दिन में सामने आए 221 संक्रमित मामले, आज तीन की मौत - News Detail

देश में पहली बार एक दिन में सामने आए 221 संक्रमित मामले, आज तीन की मौत

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।  रविवार को कोरोना से जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 979 हो गई है। इसमें 86 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में रविवार को सात नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 193 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *