31 मार्च को दूसरे जिलों में आवाजाही की छूट, चलेंगी रोडवेज बस और प्राइवेट वाहन - News Detail

31 मार्च को दूसरे जिलों में आवाजाही की छूट, चलेंगी रोडवेज बस और प्राइवेट वाहन

-लॉकडाउन में दूसरे जिलों में फंसे लोगों को बड़ी राहत देगी सरकार
-सुबह सात से रात आठ बजे तक एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे लोग

राज्य सरकार लॉकडाउन में 31 मार्च को जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक एक जिले से दूसरे जिले में जाने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान रोडवेज की बसों के अलावा अन्य निजी दुपहिया और चौपहिया वाहन भी चल सकेंगे।

 यह व्यवस्था केवल राज्य के भीतर यातायात के लिए रहेगी। लॉकडाउन के शेष दिनों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक के दौरान ही आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए लोग घरों से निकल पाएंगे।  मुख्यमंत्री की उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लॉकडाउन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
दिन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तय समय अवधि से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य उच्च अधिकारी संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *