यूपी में तीन और नए कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 84

लॉकडाउन और लोगों की संयम का नतीजतन सामने आने लगा है। कम से कम यूपी के कुछ जिलों में। सोमवार को केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी जांच रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 129 नमूनों की जांच हुई। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ,बरेली, और आगरा के एक एक मरीज शामिल हैं । यूपी में अब कोरोना मरीजों की संख्या 84 हो गई है। 

29 मार्च को कुल 129 लोगों के नमूनों की जांच हुई। यह नमूने प्रदेश के कई जिलों से भेजे गए थे। इनमें दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज बरेली का है। मरीज की उम्र 34 साल है। सर्दी-जुकाम, बुखार और सूखी खांसी आने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेजा गया है। इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह आगरा में भर्ती 17 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 1350 से ज्यादा नमूनों की केजीएमयू में जांच हो चुकी है। यही नहीं सात कोरोना संक्रमित मरीज केजीएमयू में भर्ती है। सभी की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *