YOUTUBE देखकर बनाई अवैध शराब, जानिये क्या हुआ आगे - News Detail

YOUTUBE देखकर बनाई अवैध शराब, जानिये क्या हुआ आगे

लॉकडाउन के कारण केरल में ताड़ी समेत सभी शराब दुकानों के बंद होने के कारण यहां के कुछ ‘उद्यमी’ युवाओं ने खुद शराब बनाने की कोशिश की। आबकारी विभाग की टीम ने 7 युवाओं को गिरफ्तार किया है।

सुमेश जेम्स के नेतृत्व में आबकारी टीम ने चार युवकों के एक समूह को हिरासत में लिया। जेम्स ने कहा, “उन्होंने यू-ट्यूब पर शराब बनाना सीखा। उनके पास से लगभग 200 लीटर कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

जिलों के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की छापेमारी की गई और तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी 80 लीटर कच्चा माल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *