विश्व की टॉप पर्वतारोही ताशी नुंग्शी भी गोदावरीमयी

देहरादून। मसूरी विधानसभा की मतदाता और विश्व की पहली जुड़वा पर्वतारोही बहने, जिन्होंने दुनियां की सभी ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर भारत माता का नाम गौरवानवित किया है। वो दोनों सुप्रसिद्ध पर्वतारोही बहने मसूरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी गोदावरी थापली के पूर्ण समर्थन में खड़ी है। जब हमारे संवाददाता आशीष बडोला ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि देश और दुनिया मे भारत की महिलाएं परचम लहरा रही है। ऐसे मे गोदावरी थापली जैसी ईमानदार और सरल स्वभाव की महिला नेत्री का साथ सभी लोगों को देना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से गोदावरी के समर्थन मे अपनी बात को जनता के बीच पहंुचाते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा सीट का चुनाव सभी विधानसभा वासियों सहित महिलाओं के लिए भी खास है। उन्होंने सभी महिलाओं को एकता के सूत्र मे रहते हुए गोदावरी थापली को समर्थन देने और पक्ष मे मतदान करने कि अपील की। उन्होंने बताया कि वो जोहड़ी गांव की निवासी हैं। गोदावरी थापली को स्कूल के समय से ही अच्छे से जानती है। गोदवरी थापली किसी भी इंसान की मदद के लिए देर रात भी मौके पर पहुंच जाती है। ऐसी कर्मठ और जुझारू महिला नेत्री की उत्तराखण्डवासियों को खासा आवश्यकता है। तभी कांग्रेस सरकार फिर से जनता की सेवा कर सकेगी। युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्होंने कहा कि प्रदेश और दून मे हुनर की कोई कमी नही है। बस युवओं को धैर्य के साथ ही अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। उन्होंने गोदावरी थापली को अपनी ओर से जीत सुनिश्चित होने की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *