बोले पीएम मोदी, भाजपा सत्ता में आई तो यूपी का ‘विकास’

अलीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विजय शंखनाद रैली में विकास का नया नारा गढ़ते हुए कहा कि यूपी का हाल बेहाल है। कई दिन तक बिजली नहीं आती, जिससे युवा बेरोजगार हो रहे हैं। सड़के बदहाल हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था का हाल यह है कि हर रोज दुराचार और अपहरण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आई तो वि से विद्युत, का से कानून व्यवस्था और स सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार रविवार को अलीगढ़ आए। नुमाइश मैदान में जिले के सातों विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने नोटबंदी के समर्थन पर देश के सवा सौ करोड़ लोगों का आभार व्यक्त किया। 58 मिनट 13 सेकेंड के धारा प्रवाह भाषण में कहा कि आप लोगों ने नोटबंदी पर साथ दिया तो विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। हालांकि भ्रष्टाचारी रोज खिलाफ फतवा जारी कर रहे हैं। क्योंकि मैंने उनके स्क्रू कसे हैं। वह नहीं चाहते कि राज्यसभा में मेरा बहुमत बढ़े। क्योंकि यूपी जीता तो बहुमत बढ़ेगा। ऐसे में मैं उनके खिलाफ कोई सख्त कानून न बना दूं।

कानून व्यवस्था के मुद्दे बसपा और सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि दंगे बंद होने चाहिए। लोगों को सुख चैन की जिंदगी जीने का हक है। मायावती के समय में तीन गुनाह होते थे, अब अखिलेश के समय में पांच प्रमुख गुनाह हो रहे हैं। सूबे में हर रोज 7,650 वारदात हो रही हैं। 24 घंटे में 24 मां-बेटियों के साथ बलात्कार होते हैं। 21 मां-बेटियों के साथ बलात्कार का प्रयास होता है। 13 हत्याएं, 33 अपहरण, 19 दंगे और 136 चोरी की वारदातें होती हैं। यह तो लिखीं बातें हैं, जो नहीं लिख पाती हैं उनका हिसाब अलग है।

किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि देश के 32 लाख किसानों का 22 लाख हजार करोड़ मिल मालिकों पर बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *