अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड

फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Sucide) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी।

देहरादून। ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। देहरादून में भी लोकडौन के बीच जब ये खबर लोगों तक पहुंची तो एक बार को किसी को यकीन नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है।
इससे पूर्व इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खानकी मौत से पहले ही पूरा बॉलीवुड स्तब्ध था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *