मुंबई पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता

साल 2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। एक के बाद कई सितारों ने इस दुनिया को अलग अलग वजहों से अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत का भी चले जाना उनके फैंस और परिजनों के लिए हैरान करने वाला है। सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि फांसी के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है। सुशांत के पिता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और आज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। बता दें कि कूपर अस्पताल में सुशांत को विदाई देने पहुंची रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस बाद में पूछताछ भी करेगी। याद दिला दें कि रिया का नाम एक लंबे वक्त से सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं बता दें कि आत्महत्या से पहले सुशांत ने रिया को भी कॉल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *