अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन का बंगला सैनिटाइज करने पहुंची टीम - News Detail

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन का बंगला सैनिटाइज करने पहुंची टीम

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बंगला सैनिटाइज करने के लिए टीम पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके अलावा खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया था। दोनों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया जा रहा था कि परिवार के बाकी के सदस्यों समेत स्टाफ के लोगों का भी कोरोना टेस्ट होगा। सभी की रिपोर्ट्स आनी अभी बाकी है।

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हल्के बुखार की शिकायत थी। ऐसे में दोनों का एंटीजेन बॉडी टेस्ट किया गया था, जिसमें रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आईं। अब दोनों का एक और टेस्ट किया जाएगा, जिससे पूरी बॉडी डिटेल्स पता चल पाएंगी। ये रिपोर्ट आज यानी रविवार को मिल जाएगी। बताते चलें कि अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने बीएमसी समेत सभी जरूरी अथॉरिटीज को इस बात की जानकारी दे दी है। दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *