अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधारेंगे राज्य का ट्रैफिक

अब प्रदेश की यातायात व्यवस्था सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधारेंगे। राज्य में पहली बार यातयात पुलिस में तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती होगी। शासन ने इनके आठ पद सहित यातायात पुलिस के 312 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यातायात निदेशक खुराना ने बताया कि लंबे समय से यातायात पुलिसकर्मियों की भर्ती की मांग की जा रही थी। 312 पदों को प्रस्ताव शासन को भेजा भी जा चुका था, लेकिन लॉकडाउन और अन्य कारणों से इस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब शासन ने इन पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी। इसमें  दो वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, छह सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 98 उपनिरीक्षक और 206 कांस्टेबलों के पद शामिल हैं। बताया कि पहली बार यातायात पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर साफ्टवेयर इंजीनियरों को भर्ती किया जाएगा।

126 सीपीयू कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू
यातयात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने बताया कि प्रदेश के चार मैदानी जिलों में तैनात कुल 202 सीपीयू कर्मचारियों में से 126 को हटाया जा रहा है। ये पांच साल पूरे कर चुके हैं। इसके बदले नए पुलिसकर्मियों को रखा जाएगा।  इन पुलिसकर्मियों को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *