सोनू सूद ने 'मणिकर्णिका' फिल्म छोड़ने की वजह का किया खुलासा, कंगना पर साधा निशाना - News Detail

सोनू सूद ने ‘मणिकर्णिका’ फिल्म छोड़ने की वजह का किया खुलासा, कंगना पर साधा निशाना

मुंबई। कंगना रनौत अपनी बेबाक बोली की वजह से इन दिनों सबके टारगेट पर आ गई हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी ना किसी स्टार या फिर डायरेक्टर की पोल खोलती रहती हैं। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड एकजुट होकर कंगना को निशाने पर ले लेता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ 2019 की सबसे विवादित फिल्मों में से एक मणिकर्णिका को लेकर एक्टर सोनू सूद ने कंगना पर हमला बोला है। दरअसल, मणिकर्णिका में पहले सोनू सूद नजर आन वाले थे। एक्टर ने फिल्म में अपने रोल के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन तभी अचानक एक्टर के फिल्म छोड़ने की खबर सामने आई। अब इस फिल्म को लेकर एक्टर सोनू सूद ने खुलकर बात की है। एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि कंगना ने फिल्म से उनके 80 प्रतिशत सीन काट दिए थे। सोनू सूद ने फिल्म छोड़े जाने की वजह के जवाब में कहा कि,’कंगना रनौत कई सालों से मेरी दोस्त रही हैं और मैं उन्हें हर्ट नहीं करना चाहता। लेकिन, अगर मणिकर्णिका छोड़ने के बारे में बात करें तो मैं कहना चाहूंगा कि मैंने फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर लिया था। मैंने अपने डायरेक्टर से पूछा कि क्या हमें फिर शूटिंग करनी चाहिए। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें एक मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।’ सोनू सूद ने इस बारे में कंगना रनौत से भी बात करने की बात कही और नतीजा बताते हुए कहा,’जब इस बारे में कंगना से बात की तो उन्होंने कहा कि वो अब इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी और इसमें मैं उसे सपोर्ट करूं। मैंने कहा, मैं तुम्हें सपोर्ट करूंगा लेकिन हमें फिल्म के डायरेक्टर को वापस लाना होगा क्योंकि इस फिल्म पर उन्होंने बहुत मेहनत की है लेकिन कंगना ने मेरी बात नहीं मानी।’ सोनू ने आगे बताया कि,’मैंने फिल्म के सीन देखे तो पता चला कि मेरे 80 प्रतिशत सीन काट दिए गए हैं। जिन सीन्स को मैंने नैरेट किया था। वो फिल्म से हटा दिए गए हैं। इसलिए मैंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *