आसिफ ने नेहा से पहले नाम बदलकर धोखाधड़ी से शादी की और शुक्रवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि इस वारदात की वजह यही है कि नेहा को यह भी पता लग गया था या से पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी था। शव के अंतिम संस्कार को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नेहा के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है।
शहर के मोहल्ला लोटनपुरा में रहने वाली नेहा लगभग डेढ़ साल पहले उत्तराखंड में अपनी रिश्तेदारी में गयी थी। वहां उसे सिविल लाइंस इलाके के शेखूपुर गांव का आसिफ मिला। वहां उसने अपना नाम राजकुमार बताया। दोनों के बीच कुछ दिन प्रेम प्रसंग रहा और इसके बाद नेहा ने उसी से शादी कर ली। बाद में दोनों दिल्ली जाकर बस गए। नेहा के परिजनों ने भी उस से नाता तोड़ दिया था। पिछले दिनों ही दोनों वापस आये थे तो नेहा को पता लगा की आसिफ शादीशुदा है।
इतना ही नहीं वह दूसरे पक्ष का है। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद को स्थाई रूप से निपटाने के लिए शुक्रवार देर रात आसिफ ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रात में ही पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। शनिवार को नेहा के परिजनों ने शव का पंचायतनामा या पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में शामिल होने से इंकार कर दिया है।