Drug case: दोस्त की गिरफ्तारी के बाद NCB दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, आमने – सामने हो सकती है पूछताछ

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। ड्रग माफियों पर शिकंजा कस रही एनसीबी ने बॉलीवुड के कई सितारों को अपनी रडॉर पर रखा हुआ है। हाल ही में एनसीबी ने एक तस्कर को ऑस्ट्रेलियन मूल के आर्किटेक्ट पॉल बार्टल (Paul Bartel) को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है गिरफ्तार ड्रग सप्लायर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो अगिसीआलोस डेमेट्रियादेस और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का करीबी दोस्त है।

NCB ने की 9 घंटे तक पूछताछ

एनसीबी ने बुधवार रात को सप्लायर के घर पर रेड मारी जिसके बाद वो बिना वक्त गवाए उसके खिलाफ समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया। जिसके बाद टीम ने पॉल बार्टल से 9 घंटे तक पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी पूछताछ के दौरान सामने आया कि वो अर्जुन रामपाल का दोस्त है। इसलिए अब अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला को समन भेजा गया है।

आमने सामने कर सकती है पूछताछ                                                                                                                                        पॉल बार्टल की गिरफ्तारी के बाद अब अर्जुन रामपाल से एनसीबी सवाल जवाब करने वाली है। माना जा रहा है कि एनसीबी पॉल बार्टल (Paul Bartel) और अर्जुन रामपाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *