Jawani Ke Aag: खेसारी और शुभी के ठुमके ने मचाया गदर

लखनऊ। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की सोशल मीडिया पर काफी धूम है। आए दिन खेसारी के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) भी नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम है ‘जवानी के आग टेंकर से ना भुझी’। ये गाना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शुभी के लुक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। ये गाना फिल्म ‘एक साजिश जाल’ का है। बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुद प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी और शुभी जबरदस्त ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *