तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार - News Detail

तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में बुधवार से अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का मौसम बन रहा है। जनवरी के सूखा चले जाने के बाद फरवरी की शुरुआत में बारिश की उम्मीद बंधी है। बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को राज्य के अधिकांश स्थानों में मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी होगी। उन्होंने बताया कि राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार से बर्फबारी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पूरे राज्य में हल्की बारिश रहेगी और 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

बिक्रम सिंह ने बताया कि जनवरी में सामान्य के मुकाबले कम बारिश हुई है और अगर अगले तीन दिन अनुमान के मुताबिक बारिश और बर्फबारी होती है तो इस सीजन में बारिश के औसत में भी सुधार होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और यूएसनगर में ओलावृष्टि होने के साथ ही आकाशीष बिजली भी चमकेगी। छह फरवरी से फिर राज्य में मौसम शुष्क रहेगा मैदानी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *