उत्तराखंड में सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 93 छात्र कोरोना संक्रमित मिले - News Detail

उत्तराखंड में सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 93 छात्र कोरोना संक्रमित मिले

उत्तराखंड के सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 93 छात्र कोरोना वायरस से सक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कॉलेज के एक कर्मचारी सूरसिंह धर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के विभिन्न शहरों समेत सभी इलाकों में महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कॉलेज में भीषण संक्रमण फैलने के बाद कॉलेज और हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पहले ही 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की स्थगित की जा चुकी हैं। 12वीं की परीक्षा पर एक जून के बाद विचार किया जाएगा। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के कुल 1 लाख 42 हजार मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 1.10 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2021 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ततान में राज्य में करीब 30 हजार कोरोना  मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *