उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी हो सकती है बारिश और बर्फबारी - News Detail

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। कहीं कहीं ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी आकाशीय बिजली और बारिश होगी जबकि मैदानी क्षेत्रों में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आठ व नौ को भी पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, मैदानी जिलों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश, गर्जना हो सकती है। नौ और दस मई को भी कमोवेश इसी तरह का मौसम रह सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पूरा असर इस समय प्रदेश पर दिख रहा है। जो फिलहाल आगे भी कायम रहेगा।

कई जगह हुई बारिश
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी राज्य के अनेक जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। चौखुटिया में 3, चम्पावत, धारचुला, गंगोलीहाट, डीडीहाट, जखोली, ऊखीमठ, उत्तरकाशी में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

दून में फिर सामान्य से कम हुआ तापमान
दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक कम है। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से सिर्फ एक अधिक है। दोपहर से पहले दून में अच्छी और तेज धूप रही, लेकिन शाम तक पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। आसमान में तेज गड़गड़ाहट और बीच बीच में तेज हवाओं से मौसम काफी सुहावना हो गया। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी कई इलाकों में हुई। लोग छतों पर मौसम का मजा लेने के लिए डटे हुए थे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार दून में 12 मई तक इसी तरह आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और अगले तीन दिनों तक भी बारिश के आसार बने रहेंगे। इस बीच एक दो बार बारिश के दौर भी आ सकते हैं। पिछली दो मई से दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति के आसपास चल रहा है। दिन में यदि थोड़ा धूप है तो सुबह शाम काफी सुहावनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *