हरियाणा में भी जाल फैलाने लगा ब्लैक फंगस, अब तक 40 से ज्यादा मरीज मिले - News Detail

हरियाणा में भी जाल फैलाने लगा ब्लैक फंगस, अब तक 40 से ज्यादा मरीज मिले

देश के दूसरे राज्यों की तरह ही कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में ब्लैक फंगस का जाल फैलने लगा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। कोरोना से ठीक होने के बाद अब ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें शुगर है और उन पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है। पीजीआई रोहतक के बाद अब करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी ऐसे दो मरीजों को दाखिल किया है। दोनों मरीजों की एक-एक आंख पर फफूंद बढ़ने लगी है। हालांकि, डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *