उत्तराखंड में पुलिस भर्ती पर क्या बोले डीजीपी अशोक कुमार

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोविड के कारण मौजूदा दौर में पुलिस की भर्ती संभव नहीं हो पा रही है। हालात सामान्य होने पर सिपाही से दारोगा के पदों पर भर्ती होगी। इस दौरान कई सवालों का जवाब देते हुए डीजीपी ने बेरोजगारों से संयम बनाए रखने को भी कहा। गलत तरीके से मास्क लगाने वालों पर सख्ती करने का मन बना लिया है। डीजीपी ने राज्य में गलत तरीके से मास्क पहनने वाले लोगों पर भी सख्ती के लिए कहा है। डीजीपी के अनुसार, कुछ लोग मुंह-नाक ढके बिना मास्क लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर मास्क न पहनने के समान पहली बार में पांच सौ, फिर सात और तीसरी बार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *