HIV संक्रमित महिला 7 महीने तक रही कोरोना पॉजिटिव

एचआईवी संक्रमित महिला करीब सात महीने तक कोरोना वायरस की चपेट में रही।  इस दौरान सार्स-कोव-2 वायरस उसके शरीर में करीब 32 बार अपना स्वरूप बदला। यह मामला दक्षिण अफ्रीका का है। डरबन स्थित क्वाजूलू-नेटल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसका खुलासा किया है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि 36 वर्षीय महिला के शरीर में 13 म्यूटेशन (जेनेटिक उत्परिवर्तन) स्पाइक प्रोटीन में देखे गए। यह वही प्रोटीन है, जो कोरोना वायरस को प्रतिरोधक तंत्र के हमले से बचाता है।हालांकि यह महिला में मौजूद म्यूटेशन का प्रसार अन्य लोगों में भी हुआ या नहीं इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

दरअसल, शरीर की आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर होने से ज्यादातर लोगों को कोरोना जल्दी से अपना शिकार बनाता है। खासकर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए तो यह काल बनकर टूटता है। मरीज भी  संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *