52 दिन बाद फिर पर्यटकों से गुलजार हुई टिहरी झील

विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में 52 दिन बाद आज से स्पीड और सामान्य बोटों का संचालन शुरू हो गया है। दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में पर्यटक बोटिंग के लिए पहुंचे हैं। बोट यूनियन से जुड़े लोगों ने बोटों का संचालन शुरू करने से पहले झील में दुग्ध अभिषेक किया।

बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाने की अनुमति होगा। 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 30 अप्रैल 2021 से बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद था। वर्तमान में झील में 99 बोटों का संचालन होता है। साथ ही स्पीड बोट, पॉवर बोट, जेड अटैक, जेड स्की, डॉलफिन राइड, हॉटडाग, फ्लाई, बनाना राइडिंग, वाटर स्कूटर के अलावा झील में पैरा सिलिंग जैसी जल क्रीड़ाएं भी होती हैं। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार आज से  झील में सशर्त बोटिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *