आगामी विस चुनाव को देखते हुए फ्रंट फुट पर आई कांग्रेस

साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ गई है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार को कई मामलों पर घेरा। सोमवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अतिथि शिक्षकों और कर्मचारियों को डीए सहित कई मद्दों पर सरकार को घेरा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल कर्मचारियों के पक्ष में उतरे। उन्होंने कहा कर्मचारियों के फ्रीज किए गए डीए को बहाल करने की मांग की। वहीं उपनल, मनरेगा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर भी जोर दिया। गोदियाल ने अतिथि शिक्षकों का वेतन न बढ़ने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों को परमानेंट करने का रास्ता निकाले।

प्रीतम की नियुक्तियों पर गोदियाल ने चलाई कैंची
आखिरकार वही हुआ, जिसके कयास लगाए जा रहे थे। उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद से विदा होने से पूर्व प्रीतम सिंह की ओर से की गई ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों को नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जबकि पूर्व में नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को यथावत रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *