राजनाथ सिंह ने वर्चुअल झंडी दिखाकर जवानों को किया रवाना

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और सेना का दल चीन सीमा क्षेत्र नीती, माणा, रिमखिम और सतोपंथ ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने के लिए शुक्रवार को जोशीमठ से रवाना हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ के जवानों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से 9वीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड की 22 ग्रेडर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेना के जवान सतोपंथ ग्लेशियर की विभिन्न चोटियों पर तिरंगा फहराएंगे।

जवान 15 अगस्त को चीन सीमा क्षेत्र में तिरंगा फहराएंगे
बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि जवान 15 अगस्त को चीन सीमा क्षेत्र में तिरंगा फहराएंगे। इधर, 9वीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड जोशीमठ के ब्रिगेडियर कृषानु शाह ने बताया कि सतोपंथ सत्य का मार्ग है। इसीलिए सेना ने तिरंगा फहराने के लिए इस ग्लेशियर को चुना है। इस ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए काफी खतरनाक रास्तों से होकर जाना पड़ता है। यहां झंडा फहराना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *