मुंबई: अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज

अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *