जब राधिका आप्टे ने साउथ के सुपरस्टार को मारा थप्पड़ - News Detail

जब राधिका आप्टे ने साउथ के सुपरस्टार को मारा थप्पड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने संजीदा किरदारों और शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। वह जिस भी फिल्म में होती हैं, वह खुद को रोल के अनुसार ढाल लेती हैं। उन्होंने ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद राधिका, ‘पार्च्ड’, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, शोर इन द सिटी, मांझी द माउंटमैन, बदलापुर, और हंटर जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में राधिका को बॉलीवुड की रंगीन दुनिया के पीछे की छिपी गंदगी का भी सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं राधिका को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *