खनन पर नरम होती दिख रही सरकार - News Detail

खनन पर नरम होती दिख रही सरकार

देहरादून। खनन महकमा इन दिनों खनन नीति को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। यह संशोधित नियमावली कैबिनेट में लाई जाएगी। खनन विभाग इस बार खनन नीति में बदलाव कर रहा है।

इसके तहत खनन पट्टों की ई-नीलामी प्रस्तावित है। यह ई-नीलामी किस प्रकार की होगी और इसमें कौन-कौन से खनिज शामिल होंगे, इस पर विभाग तकरीबन अपना मन बना चुका है।

इसके अलावा निजी क्षेत्रों में खनन किस प्रकार से होगा, इसे भी इस नीति में शामिल किया जा रहा है। एक अक्टूबर से प्रदेश में खनन के नए पट्टे खुलने हैं। इसे देखते हुए 27 सितंबर को होने वाली कैबिनेट में इसे पारित कराने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *