गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई समेत कई शहरों में हुए हादसे, 12 बच्चों समेत 15 लोग डूबे - News Detail

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई समेत कई शहरों में हुए हादसे, 12 बच्चों समेत 15 लोग डूबे

गणेश प्रतिमा विसर्जन की वजह से रविवार को देश के कई इलाकों में लोगों के डूबने की घटनाएं हुई हैं. मुंबई के वर्सोवा बीच पर  विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गए जिसमें 2 को बचा लिया गया. इसी तरह यूपी के बाराबंकी में भी बड़ा हादसा हो गया और विसर्जन के दौरान 5 श्रद्धालु कल्याणी नदी में डूब गए.

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 श्रद्धालु कल्याणी नदी में डूब गए. डूबने वालों में एक महिला और 4 पुरुष हैं.ये घटना थाना मसौली के सफदरगंज की है.  एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. स्थानीय गोताखोरों ने शवों को काफी तलाश किया, लेकिन किसी की लाश नहीं मिली. जिले के मसौली थाना क्षेत्र के सहादतगंज में नारायण धर पांडेय के यहां गणेश प्रतिमा रखी गई थी. परिवार के सभी लोग विसर्जन के लिए कल्याणी नदी पर गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *