ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। काबिंग के दौरान सात अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीन मौके से फरार हो गए। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार व लोडिंग गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस और बदमाशों के बीच 20 सितंबर को हिंडन पुस्ते के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांबिग के दौरान सात अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चार तमंचा, 315 बोर पांच जिंदा कारतूस, 315 बोर खोखा कारतूस, पांच चाकू, फैक्टरियों में लोहा काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।