दशहरे पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, यूपीसीएल ने 23 लाख यूनिट बिजली खरीदी - News Detail

दशहरे पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, यूपीसीएल ने 23 लाख यूनिट बिजली खरीदी

उत्तराखंड में दशहरे के लिए यूपीसीएल ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी। शुक्रवार के लिए यूपीसीएल ने बृहस्पतिवार को ही 23 लाख यूनिट बिजली खरीद ली।

प्रदेश में कुछ इंतजाम होने के बाद बिजली कटौती के हालात संभले। विभाग ने दिन में गढ़वाल मंडल के ग्रामीण इलाकों में और शाम को कुमाऊं मंडल के ग्रामीण इलाकों में एक-एक घंटे की बिजली कटौती की। शुक्रवार के लिए यूपीसीएल को 31 लाख यूनिट बिजली की जरूरत थी, जिसमें से 23 लाख यूनिट बिजली बेहद सस्ते दामों (3.94 रुपये प्रति यूनिट) पर खरीदी गई।

अब केवल आठ लाख यूनिट बिजली की जरूरत है, जिसे या तो सुबह रोस्टर से पूरा कर लिया जाएगा या बिजली खरीदी जाएगी। यूपीसीएल के अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार को कहीं भी बिजली की किल्लत नहीं होगी। सभी जगहों पर रात को पर्याप्त बिजली आपूर्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *