सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग को पढ़ाने के बहाने घर में घुसकर की छेड़छाड़, फरार

देहरादून में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगली झाझरा के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिचित के घर जाकर उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित परिवार झाझरा इलाके में रहता है।

प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 वर्षीय किशोरी के पिता को जानता था और समय-समय पर पढ़ाई में मदद भी करता रहा। लेकिन आरोप है कि बुधवार देर शाम वह किशोरी के घर तब पहुंचा, जब वह अकेली थी। इसके बाद वह किशोरी को छत पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर की। बाद में किशोरी नीचे आई और पिता को इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि टीचर ने छेड़छाड़ करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ, यह कहकर वह रोने लगी। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ देर रात प्रेमनगर थाने में तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *