कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के पुत्र और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह (56) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। अरविंदर सिंह 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उनके बहनोई पवन अरोड़ा ने कहा कि मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्हें साधारण व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *