आज बन रहा चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

धन की देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग तैयार हैं। घरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है। दीपावली में महालक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में सुख एवं समृद्धि आती है।

दीपावली का पर्व विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के पहले दिन अमावस्या को मनाया जाता है। दीपावली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल दीपावली पर चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि ब्रह्म पुराण के अनुसार इस दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवा गणेश सहित मकानों में यंत्र-तंत्र लक्ष्मी माता विचरण करती हैं। इसीलिए इस दिन घर के द्वार को खूब साफ-सुथरा करके सजाया जाता है। दीपावली मनाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर घर में स्थायी रूप से निवास करती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करना शुभ होता है। यह नए वर्ष का प्रथम दिन भी है। इस दिन व्यापारी अपने बही-खाते बदलते हैं और अपने वर्ष के लाभ हानि का ब्योरा तैयार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *