प्रदेशभर के कर्मचारियों का सीएम आवास कूच आज - News Detail

प्रदेशभर के कर्मचारियों का सीएम आवास कूच आज

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यही वजह है कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम आवास कूच के लिए हर जिले से एक हजार कर्मचारियों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है।

कर्मचारियों की विधानसभा के पास हुई बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय महिला अध्यक्ष योगिता पंत ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को देहरादून पहुंचने को कहा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को इस मसले पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.डीसी पसबोला ने कहा कि यह देहरादून में अभी तक कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी रैली होगी। बैठक में मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय संयोजक मिलिंद बिष्ट, कानूनी सलाहकार अजय चमोला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, रज्जन कफलटिया, मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ.कमलेश कुमार मिश्र, उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी, अनिल बडोनी, देवेंद्र बिष्ट, नरेश भट्ट, गुरुदेव रावत, पूरन फर्स्वाण, नरेश भट्ट, कपिल पांडे, जगमोहन सिंह नेगी, हेमंत पैन्युली, विक्रम रावत, त्रिलोक रावत, रणवीर, मुकेश बहुगुणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *