मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से संवाद - News Detail

मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को को बोधिसत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे। प्रदेश की पारिस्थितिकी व आर्थिकी पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लगातार जन संवाद किया जा रहा है।

नियोजन विभाग के निदेशक मनोज पंत ने बताया कि सोमवार को सीएम आवास में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद करेंगे। सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट की ओर से संचालित संवाद शृंखला को बोधिसत्व कार्यक्रम के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकराता रोड स्थित स्थानीय होटल में एक बॉलीवुड फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश दुनिया के लिए बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन है, राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है ताकि उन्हें प्रदेश में कोई परेशानी न हो और फिल्म शूटिंग संबंधी अनुमति एवं अन्य कार्य आसानी से हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म नीति को भी संशोधित किया गया है जिसके बाद से प्रदेश में बड़ी तादात में फिल्मों की शूटिंग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *