ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक - News Detail

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुला ली है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के तहत यह बैठक सुबह 10:30 बजे होने वाली है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की समीक्षा करने वाले हैं और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *