उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - News Detail

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहने से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और पूरे दिन बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दो मैदानी जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो जिलों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।दूसरे ही दिन जिले का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद यहां के माइग्रेशन गांवों में पारा शून्य से नीचे गिर गया, जबकि हिमनगरी का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड है।

सीमांत जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार को पिथौरागढ़ सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में सुबह से ही बादल छाए रहे। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी और बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *