पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत - News Detail

पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

-बांटे जा रहे तीन लाख निमंत्रण पत्र

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों को देहरादून तलब किया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है।

भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी के तीनों महामंत्रियों को पहले ही जिम्मेदारी दी गई है।

वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। तीन लाख निमंत्रण पत्र बांटने का लक्ष्य है। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के अभियान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *