मोदी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि देश में ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के नये युग की शुरूआत हो गयी है। धन शोधन के आरोपों और आय से अधिक संपत्ति के मामले का सामना कर रहे सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बेबुनियाद मामलों के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि वह इन मामलों का अदालत में बचाव कर रहे हैं। हिमाचल में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए मोदी ने सिंह पर निशाना साधा और दावा किया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर चिंतित है क्योंकि वही इस नौका को चला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री का पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा है और जमानत पर है।
जब मैंने कांग्रेस के कुछ नेताओं से पूछा कि मुख्यमंत्री क्यों नहीं बदला जा रहा तो उन्होंने कहा कि पार्टी कार्रवाई कैसे कर सकती है जब उसका शीर्ष नेतृत्व खुद जमानत पर है।’’ सिंह ने जवाबी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस सात अक्तूबर को मंडी से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत एक रैली से करेगी। रैली को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। मोदी द्वारा राज्य में एम्स और आईआईआईटी का शिलान्यास किये जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास केंद्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *