आज से दिल्ली समेत देश के इन इलाकों में शीतलहर चलने से बढ़ी कंपकंपी

पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी इलाकों में तापमान लगातर कम हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और सूरज और बादलों की आंख मिचौली से इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अब गुरुवार से बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा रहेगा। हल्की हवाएं चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड और कनकनी के साथ शीतलहर चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरुवार से बादल छाए रहेंगे। सुबह शाम कोहरा रहेगा। वहीं, हल्की हवाएं चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड और कंपकंपी के साथ शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ेंगी।उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को हुई 10 मिमी बारिश से पारा नीचे लुढ़क गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *